मिशन समाज सेवा ने वृद्धाश्रम में साड़ी व फल किया वितरित।

गरीबों असहायों की सेवा के संकल्प के साथ गठित सामाजिक संस्था मिशन समाज सेवा ने गरीबो के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के अपने अभियान को जारी रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार असहायों के साथ मनाया।

मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में मिशन समाज सेवा के स्वयं सेवकों ने रामनवमी के शुभ अवसर पर सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम पहुंच कर उसमें रह रही वृद्ध माताओं को साड़ी व फल वितरित किया। साथ ही वहां रह रहे सभी वृद्धों को उनकी आवश्यकता की सामग्रियों का भी वितरण किया।

इस अवसर पर मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि मिशन समाज सेवा के सभी स्वयं सेवक गरीबों असहायों की सेवा व सहायता के लिए कृत संकल्पित हैं। मिशन समाज सेवा का यह प्रयास रहता है कि हर त्योहार पर ग़रीबों असहायों के चेहरे पर मुस्कान लायी जाय। इसके लिए समय समय पर संस्था के द्वारा साड़ी, कंबल, दवाइयों के साथ साथ खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है।

वाराणसी के विभिन्न वृद्धाश्रमो मे संस्था द्वारा विभिन्न अवसरों पर साड़ी, कंबल, मिठाई, फल दवाईयां आदि का वितरण किया जाता है। इसके साथ साथ समय समय पर विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैम्प लगाकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, मुफ्त चश्मा, दवाई आदि का वितरण किया जाता है। राम नवमी पर इस बार भी वृद्धाश्रम में साड़ी व फल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, टार्जन बाहुबली, दिलीप विश्वकर्मा, अनंत शुक्ला, हृदय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top