मिशन 2027: महिला शक्ति, सुशासन और विकास से नए युग का आरम्भ।

विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी का निर्णायक अभियान। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक व्यापक, बहुस्तरीय एवं दूरदर्शी रणनीति तैयार की है। यह केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के माध्यम से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प है। जहां एक ओर विपक्ष जातीय समीकरणों और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

भाजपा पूर्ण विश्वास के साथ आगामी चुनावों में जनता के आशीर्वाद से पुनः सेवा का अवसर सर्वांगीण विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संतुलन के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रही है संत रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं अन्य महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

सामान्य, पिछड़ा, दलित, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के साथ निरंतर संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच की खाई को दूर करने का कार्य किया जा रहा हैं।

नारी वंदन’ महिला सशक्तिकरण भाजपा का प्रमुख आधार भाजपा महिला सशक्तिकरण को केवल नारा नहीं, बल्कि नीति और नीयत दोनों में प्राथमिकता देती है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। ‘नारी वंदन’ के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मातृशक्ति को सशक्त बनाकर प्रदेश के समग्र विकास को गति दी जा रही है।

हारी हुई सीटों की पुनर्प्राप्ति हेतु विशेष रणनीति के तहत तैयारी जोरो पर है । वर्ष 2022 में पराजित सीटों पर संगठन को पुनर्सक्रिय करते हुए जनसंपर्क, स्थानीय नेतृत्व सशक्तिकरण और घर-घर संपर्क अभियान को तेज़ किया गया है, जिससे हर मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सोशल इंजीनियरिंग निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान किया जा रहा है। हर बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता की अवधारणा के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, अपराध पर नियंत्रण और बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ‘डबल इंजन’ सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति में व्यस्त है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top