मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर मार्कण्डेय धाम में हुआ रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर पावन धाम मार्कण्डेय महादेव मंदिर,कैथी प्रांगण में गोस्वामी प्रबंधक समिति के तत्वावधान में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी गिरि के नेतृत्व में भगवान बाबा मार्कण्डेय महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए भी मंगलकामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुबास सिंह गुड्डू,संतोष गिरि उर्फ पप्पू,पुजारी उमेश गिरि,पुजारी श्यामू गिरि,विनोद नाथ यति,बबलू गिरि,नीतीश गिरि,गौरव गिरि,अमित गिरि सहित गोस्वामी प्रबंधक समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।समिति अध्यक्ष बजरंगी गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण के लिए समर्पित है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493