मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया

मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी गिरी (अध्यक्ष मारकंडेय महादेव मंदिर) उपस्थित रहे

करवत, मुगलसराय (चंदौली), 7 जून 2026। साहूपुरी,व्यास नगर स्टेशन के समीप स्थित करवत क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिंकी श्रीवास्तव मातृशक्ति जिला अध्यक्ष एवं धनंजय सिंह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्माचार्यों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 54 दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रदेश की सुख-समृद्धि,शांति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

अपने संबोधन में बजरंगी गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, जनसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक उत्थान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रवादी चिंतन एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक बताया।

अपने प्रभावशाली उद्बोधन में बजरंग गिरी ने संगठन की शक्ति पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल व्यक्तियों का समूह नहीं, बल्कि विचार, अनुशासन और सामूहिक संकल्प की शक्ति है। उन्होंने युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रिंकी श्रीवास्तव मातृशक्ति जिला अध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय महामंत्री, हरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री, धनंजय सिंह जिला अध्यक्ष, संदीप तिवारी धर्माचार्य और वाराणसी से संतोष सेठ (मंडल प्रभारी), अभिषेक केसरी (जिला अध्यक्ष, बनारसी प्), चारुशीला (नगर अध्यक्ष, मातृशक्ति वाराणसी), रेनू सिंह (नगर अध्यक्ष, भाजपा), ,वंदना कुमारी (जिला संयोजक), लक्ष्मी श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), विजय राज सांस्कृतिक जिला अध्यक्ष), सूर्यमणि देवी (जिला मंत्री), मनीषा वर्मा (सांस्कृतिक अध्यक्ष), संजय श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष,भाजपा वाराणसी) तथा प्रीति खरवार. रंजन श्रीवास्तव सदस्य विश्व हिंदू महासंघ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संदीप तिवारी, धर्माचार्य जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

उपस्थित वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की तथा समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश का संचार किया और उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493