मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग का बरेका में निरीक्षण आधुनिक तकनीक व संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त नई दिल्ली जनक कुमार गर्ग ने आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका का विस्तृत निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बरेका में निर्मित लोको रेल इंजनों उनकी उन्नत निर्माण प्रक्रिया गुणवत्ता मानकों तथा संरक्षा उपायों का गहन अवलोकन किया।

कार्यशाला पहुंचने पर मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने लोको फ्रेम शॉप लोको असेंबली शॉप ट्रक मशीन शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण कर निर्माण प्रक्रिया की गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बरेका में निर्मित विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों उनकी अत्याधुनिक निर्माण तकनीक उच्च गुणवत्ता मानकों एवं संरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के इस दौरे का उद्देश्य बरेका में निर्मित रेल इंजनों की उन्नत निर्माण प्रणाली गुणवत्ता नियंत्रण तथा संरक्षा व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रेलवे संरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करना रहा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top