
वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित मिठाई प्रतिष्ठान विनायक स्वीट्स की तीसरी ब्रांच का मुगलसराय में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओ.पी. सिंह,आनंद तोरी,राजीव गुप्ता,ग्रेह दीप मित्तल,सतीश जनरल,मनोज अग्रवाल एवं ओ.पी. जिंदल सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। विनायक स्वीट्स के ऑनर देश दीप मित्तल एवं आयुष मित्तल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह उनकी तीसरी शाखा है। उन्होंने कहा कि पहली दुकान पड़ाव,दूसरी रामनगर और अब तीसरी ब्रांच मुगलसराय में शुरू की गई है। इस मौके पर देश दीप मित्तल ने कहा कि “हमारे यहां ग्राहकों को शुद्धता और स्वच्छता के साथ उच्च गुणवत्ता की मिठाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्राहकों के विश्वास और प्यार की बदौलत आज हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में हमारी योजना बनारस शहर में भी एक नई शाखा खोलने की है।”उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,व्यापारी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।