में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

सुल्तानपुर।जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने करीब 15 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया,जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर खनिया पूर्व गांव के पास की गई,जहां पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका।तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और लखनऊ में सप्लाई किया जाना था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश से बचने के लिए बंधुआ कला गांव से मजदूर बुलाकर गांजे को ट्रक से उतारकर पिकअप वाहन में शिफ्ट किया जा रहा था। इस काम में चार मजदूर लगाए गए थे और गांजा 50 बोरियों में पैक था।पुलिस ने मौके से 14 टायर ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव निवासी नासिर पुत्र स्व.अली हसन और लखनऊ के मोहन रोड निवासी आर्य पुत्र स्व. जय नारायण के रूप में हुई है।एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।अभियान में एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक फजुद्दीन सिद्दीकी, बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल और एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव समेत 17 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top