मोहम्मद हैदर गुड्डू के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ने नेता प्रतिपक्ष बिहारी लाल का किया जोरदार स्वागत।

दिनांक 4 मई 2026 आगामी विधानपरिषद चुनाव की तैयारी के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव वाराणसी आगमन पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर गुड्डू के आवास पर तशरीफ़ लाए।

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कुशल बूथ प्रबंधन व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की नसीहत दी, उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर सत्ता संरक्षित सरकारी मशीनरी का सामना करना होगा।

इस मौके पर मोहम्मद हैदर गुड्डू जी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मा नेता प्रतिपक्ष का ज़ोरदार स्वागत किया। इस खास मौके पर पूर्व पार्षद एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दक्षिणी शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक अब्दुल कलाम आज़ाद, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक जावेद अंसारी, वरिष्ठ बुनकर नेता मन्नू अंसारी, महानगर महासचिव अल्पसंख्यक अज़फर गुड्डू मास्टर, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहसिन अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक जैनुल आबदीन बद्दू, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक वसीम अब्बास, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक वाकिफ हुसैन विक्की, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कलाम हाशमी, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक इम्तियाज अंसारी, महानगर सचिव अल्पसंख्यक नूरूलऐन अंसारी, महानगर कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक एजाज़ अहमद, फिरोज़ शाह, राकेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top