img 20250726 wa0051

यूनीक फाउंडेशन द्वारा आयोजित तरुवंश सम्मान 2025 होम्योपैथिक चिकित्सक एवं चिकित्सा प्रतिनिधियों के द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम अमहट में आयोजित किया गया।

यूनीक फाउंडेशन द्वारा आयोजित तरुवंश सम्मान 2025 होम्योपैथिक चिकित्सक एवं चिकित्सा प्रतिनिधियों के द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम अमहट में आयोजित किया गया।

\"\"

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी अभिनंदन प्रताप सिंह उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। संस्था के संस्थापक डॉ अनूप मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर महेश प्रसाद, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित कांति सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष अनुपमा द्विवेदी ने किया।

आए अतिथियों के प्रति यूनीक फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया। इस मौके 51 सामाजिक व्यक्तियों को तरुवंश सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ सुधाकर, डाक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, मीनाक्षी, मानसी,कोमल,आरती,अनिकेत, वरुण, सौरभ मिश्र विनम्र, अनमोल अग्रहरि, सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top