
यूपीपीसीएस परीक्षा में प्रदेश में 22वीं रैंक हासिल कर पंकज वर्मा ने जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी ने पंकज वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके पिता ओम प्रकाश वर्मा एक शिक्षक रहे हैं,जिनकी शिक्षा और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि पंकज वर्मा ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को ऊंचाई तक पहुंचाती है और अपनी कलम की ताकत से हमेशा हक और इंसाफ के लिए कार्य करना चाहिए।पंकज वर्मा की सफलता पर उनके परिवार,मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।