img 20250801 wa0029

राजकीय वाहन चालक महासंघ अध्यक्ष शिव शंकर दुबे हुए सेवानिवृत्त, विकास भवन में हुआ भावुक विदाई समारोह।

सुलतानपुर। जिले के राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष व जिला विकास अधिकारी के सहयोगी शिव शंकर दुबे अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकास भवन के प्रेरणा सभागार में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

\"\"

मुख्य अतिथि सीडीओ अंकुर कौशिक ने श्री दुबे के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा,

\”शिव शंकर दुबे ने अपनी जिम्मेदारियों का सदैव निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया। विभाग उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा,

कर्मचारी कभी रिटायर नहीं होता, उसका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा संस्थान के लिए अमूल्य होता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्री दुबे के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की कामना की। शिव शंकर दुबे ने कहा मेरी सेवा यात्रा में मिले सहयोग, सम्मान और स्नेह को कभी नहीं भूलूंगा। यह विदाई समारोह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक कर्मठ और समर्पित कर्मी को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। इस मौके पर डी सी मनरेगा अजीत कुमार सिंह , डीएसटीओ दद्दन , विकास विभाग अध्यक्ष भानू श्रीवास्तव, वाहन चालक महा संघ मंत्री रमन सिंह, संजय श्रीवास्तव , केपी सिंह, राजेश श्रीवास्तव समेत विकास विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top