राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में ‘मदर्स डे’ की धूम ,छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माँ की ममता को किया नमन।

हरहुआ बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तरमहाविद्यालय में ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य, गायन, भाषण और नाटक के माध्यम से माँ के प्रति अपने अगाध प्रेम, सम्मान और उनके त्याग की भावना को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं का दबदबा रहा। उनकी प्रतिभा ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया सुहाना खानम ने माँ की महिमा पर एक बेहद प्रभावशाली और प्रेरक भाषण दिया।रिमझिम राज ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।अंशुलिका, गुलाप्सा, खुशी, सपना और सोनम के समूह ने माँ के संघर्षों पर आधारित एक मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया।सपना कुमारी की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा एक व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान सर्वोच्च होता है। माँ केवल जन्मदाता ही नहीं, बल्कि संस्कार और शक्ति का पुंज भी है। आज की युवा पीढ़ी को अपनी माँ के त्याग का सम्मान करना चाहिए।”

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. के. तिवारी ने कहा उत्साह, उमंग और आनंद से छात्राओं ने प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि समाज में माँ के महत्व का संदेश भी प्रसारित किया।

प्रमुख रूप से उपनिदेशक अंशुमान सिंह, इकबाल अहमद ,शालू गिरी ,सरोजा कुमारी ,शिल्पी श्रीवास्तव व सोनी चौरसिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति राय ने किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top