राम जानकी मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वाराणसी श्री रामनवमी के पावन अवसर पर सदानंद बाजार रामापुरा में स्थित अति प्राचीन छुपे हुए राम जानकी मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , प्रातःकाल से शुरू हुए पूजन में चारों वेदों का परायण किया गया जिसमें काशी के चारों वेदों के मूर्धन्य विद्वान सम्मिलित हुए , इसके बाद श्री राम जी की भव्य संगीतमय आरती की गई।

कार्यकम में मुख्य अतिथि आरएसएस काशी प्रांत संपर्क प्रमुख एवं धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय सचिव दीनदयाल पाण्डेय के साथ ही आरएसएस काशी प्रांत विभाग प्रचारक डॉ लेखमणि त्रिपाठी , अधिवक्ता आरपी पाण्डेय व संगीत सेवी देवेंद्र कुमार पाण्डेय संग काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान वी चंद्रशेखर द्रविड़ घनपाठी ने मंगलाचरण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया, श्री राम जानकी मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि दीनदयाल पांडे , आर पी पाण्डेय, विमल जी का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया

मौके पर चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री गौरी केदारेश्वर मंदिर के मुख्य अर्चक नारायण शास्त्री राम जानकी मन्दिर के मुख्य महंत जगदीश शंकर दीक्षित बाबा म्यूजिक स्कूल के रवि सर गौरव दीक्षित सौरव दीक्षित मुरलीधर जी अंजुल दीक्षित सहित अन्य विशिष्ट उपस्थित रहे

दोपहर 1 बजे से से संगीतमय सांस्कृतिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया उसके बाद श्री राम जी की भव्य आरती की गई और सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top