राम राज्याभिषेक पर कर्मयोगियों का सम्मान।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के सफाई व सुरक्षा कर्मियों को चांदी का सिक्का व अंगवस्त्रम भेंट।

वाराणसी श्री काशी सत्संग मंडल के तत्वावधान में विगत 68 वर्षों से आयोजित हो रहे श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण ज्ञान महायज्ञ के अंतर्गत एक फरवरी को श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर आगामी महाशिवरात्रि पर्व के शुभ संदर्भ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम के सफाई कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री राम दरबार की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अंकित चांदी का सिक्का प्रसाद एवं अंगवस्त्रम भेंट किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि मंदिर धाम की स्वच्छता और सुरक्षा में इन कर्मयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना तभी साकार होगी जब सेवा में लगे प्रत्येक व्यक्ति को उचित सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्ति श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top