
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक अंतर्गत उदयपुर ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल महादेव आजीविका एवं सहायता समूह की सदस्य शीला देवी द्वारा चाय-पान की दुकान खोलकर बड़े उत्साह से शुरू की है।दुकान का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रिंस चौबे ने कहा कि रोजगार से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकेंगी।
उन्होंने बताया कि छोटे स्तर से शुरू की गई यह चाय-पान की दुकान आगे चलकर परिवार की आजीविका का मजबूत आधार बनेगी।सरकार द्वारा ऋण, आर्थिक सहयोग प्रदान कर आजीविका लक्ष्य पूरा कर सपने को सच करने में महिला शक्ति का सदुपयोग होगा।
कार्यक्रम में समूह सखी सरिता सहित समूह की अन्य महिलाएं, ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताकर उत्साहवर्धन किया।