सेवा कार्यों की उपलब्धियों पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की मुक्तकंठ से सराहना।

वाराणसी। डिस्ट्रिक्ट 3120 के अग्रणी एवं सर्वाधिक सक्रिय क्लबों में शामिल की 41वीं चार्टर नाइट एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विज़िट का भव्य आयोजन होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल, मलदहिया में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो डॉ आशुतोष अग्रवाल ने क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल वास्तव में यूनाइट फॉर गुड की भावना को धरातल पर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नेत्र चिकित्सा, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने विशेष रूप से क्लब के “गिफ्ट ऑफ आई” ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजा बलदेव दास बिड़ला हॉस्पिटल मछोदरी वाराणसी में स्थापित इस परियोजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद मोतियाबिंद रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि बिरला हॉस्पिटल में अत्याधुनिक फेको मशीन, स्लिट लैंप एवं अन्य उपकरण स्थापित होने से हजारों जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने सोनभद्र जिले के पदरख गांव में महिलाओं की आजीविका हेतु स्थापित पेपर प्लेट मशीन परियोजना एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश भाटिया ने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा अब तक 7 नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 128 मोतियाबिंद रोगियों की आंखों की रोशनी वापस लाने में सफलता प्राप्त हुई है।
क्लब के शानदार 41 वर्षों की यात्रा का सजीव वर्णन वरिष्ठ रोटेरियंस प्रदीप अग्रवाल एवं अनिल बजाज ने किया।
कार्यक्रम में क्लब के चार्टर सदस्यों,पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
क्लब के सचिव सतीश बजाज ने क्लब द्वारा आगामी माह में किए जाने वाले सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का शानदार संयोजन अनिल जाजोदिया, रोहित पाठक, चंद्र प्रकाश सिंह , विवेक अग्रवाल एवं संतोष सोनी ने किया, सफल संचालन टी गजानन जोशी तथा धन्यवाद प्रकाश राहुल मेहता ने किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन डॉ अनु अग्रवाल, सहायक गवर्नर, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी, वरिष्ठ रोटेरियन्स की सम्मानित उपस्थिति रही
समारोह में डॉ अरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, षष्ठी बोस,कमल कपूर, दिनेश गर्ग,श्याम सुंदर प्रसाद, कुमार अग्रवाल, उमा शंकर पोद्दार, विजय नारायण कपूर, संजय गुप्ता,सुभाष चंद्र बागला, आर सी जैन,राजेंद्र मोहन साह, सुभाष पिपलानी, अनिल गुप्ता,मनोज जाजोदिया,अविनाश मेहरोत्रा, एस डी रघु,ज्ञानेश्वर, उदय राज सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।