वाराणसी के पार्षदों का उज्जैन में एक्सपोजर विजिट,शहरी विकास मॉडल पर हुआ गहन मंथन।

वाराणसी। नगर निगम के पार्षदगण हाल ही में उज्जैन नगर निगम के छत्रपति शिवाजी सभागार में आयोजित एक्सपोजर विजिट में शामिल हुए। इस दौरान पार्षदों ने विभिन्न शहरी विकास विषयों पर आपसी चर्चा करते हुए स्वच्छता,स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रभावी उपायों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के प्रतिनिधियों ने उज्जैन नगर निगम की कार्यप्रणाली और वहां लागू की गई नवीन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही इन योजनाओं को वाराणसी में लागू करने की संभावनाओं पर भी गंभीर चर्चा की गई। इससे पूर्व पार्षदों ने इन्दौर नगर निगम का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया था। इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से दोनों नगर निगमों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ,जो भविष्य में शहरी विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान उज्जैन नगर निगम के महापौर मुकेश जी एवं सभापति कलावती यादव द्वारा आगंतुक पार्षदों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।बैठक में उपसभापति नरसिंह दास,सुरेश चौरसिया,अशोक मौर्या,बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव,संजय जायसवाल,राजकपूर चौधरी (सपा पार्षद दल सचेतक),सीमा वर्मा,पुष्पा यादव,माधुरी सिंह,गरिमा सिंह,राजेन्द्र मौर्या,अभय पांडेय,सुशील गुप्ता,सिद्धनाथ शर्मा,सिन्धु सोनकर सहित अनेक पार्षद उपस्थित रहे। यह एक्सपोजर विजिट नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शहरों के बीच बेहतर समन्वय और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top