वाराणसी मंडल इकाई के नवस्थापित कार्यालय का भव्य उद्घाटन

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सपत्नीक श्रीमती वाणी जैन अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा फीता काटकर किया गया


वाराणसी दिनांक 25.02.2026 को एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस NERMC वाराणसी मंडल इकाई के नवस्थापित कार्यालय का भव्य उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सपत्नीक श्रीमती वाणी जैन अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा मंडल रेलवे चिकित्सा अधिकारी अस्थि बाल निसचेतना सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा महोदया की भी सादर उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष एवं आई आर ई एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पाण्डेय ने कहा कि एन ई आर एम सी ने वर्षों के सतत संघर्ष और संगठनात्मक एकजुटता के बल पर पूर्वोत्तर रेलवे में ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय प्राप्त की है। उन्होंने मंडल कार्यालय उपलब्ध कराने हेतु रेलवे प्रशासन एवं मंडल रेल प्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एन ई आर एम सी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंडल मंत्री राकेश पाल ने संयुक्त रूप से मंडल रेल प्रबंधक का बुके भेंटकर स्वागत किया। वहीं एन ई आर एम सी वाराणसी मंडल कार्यालय मंत्री आशा शर्मा ने महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा महोदया का अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में एन ई आर एम सी के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपी नाथ उपाध्याय संयुक्त मंत्री अभिषेक चतुर्वेदी महेंद्र दूबे ने उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों एवं अतिथियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विशेष रूप से एन ई आर एम सी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यालय उद्घाटन के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ एवं सत्यानारायण कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कार्यालय परिसर में जयघोष के साथ शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में एलारसा के मंडल मंत्री के.पी. यादव एवं उनकी टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही एन ई आर एम सी के जुझारू पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता देवा यादव राजपति पाल डी. के. श्रीवास्तव रूद्रमणि पाठक बिट्टू यादव एम.एम. आलम रंजीत उपाध्याय हेमंत अमित मिश्रा अभिषेक दूबे सुजीत कुमार संतोष सिंह निरंजन कुमार जितेंद्र यादव नितीश कुमार सुमन लाल सहित अनेक संघर्षशील साथियों की गरिमामय सहभागिता रही।
समारोह उत्साह एकता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यालय भविष्य में कर्मचारी हितों की रक्षा संगठनात्मक मजबूती तथा रेलवे प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद का सशक्त केंद्र पूर्णतया कर्मचारी कल्याण को समर्पित रहेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top