वाराणसी में गूंजा संदेश: ग्रामीण विकास की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति – विधायक त्रिभुवन राम

महिला किसान सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता पर जोर।

वाराणसी। जन विकास समिति द्वारा मुर्दहा प्रांगण में आयोजित महिला किसान सम्मेलन सह सम्मान समारोह महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ। सम्मेलन में हरहुआ एवं पिंडरा प्रखण्ड सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिला किसानों स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन राम ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा ग्रामीण विकास की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति है। आज महिलाएं खेती पशुपालन उद्यमिता और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख रही हैं। प्राकृतिक खेती और लघु उद्यमों के जरिए महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने महिला किसानों से सरकार की कृषि पशुपालन एवं महिला कल्याण योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक स्वागत से हुआ। संस्था के निदेशक फादर चंद्रन ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे महिला समूह सशक्तिकरण प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन और आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। महिला किसानों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीतों और फगुआ की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ने महिला किसानों की मेहनत,नवाचार क्षमता और कृषि क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला किसानों का सशक्त होना ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली मजबूती है। सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान श्रीमती संतारा श्रीमती मीना एवं श्रीमती सुनीता को सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण तकनीकी सत्र में कृषि विशेषज्ञों ने महिला किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों और पोषण सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top