वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई होली,प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर के नेतृत्व में रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी।

वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी में होली का पर्व इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया। प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम,सौहार्द और एकता का प्रतीक है,जिसे हमें मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है,जहां सभी मिलकर खुशियों के पल साझा करते हैं। इस अवसर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बांटी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। होली के इस उल्लासपूर्ण आयोजन ने जीआरपी कैंट वाराणसी के पुलिस परिवार के बीच आपसी एकता और भाईचारे को और मजबूत किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top