वाराणसी में बढ़ते अपराध और हत्याओं पर नेशनल इक्वल पार्टी ने जताई गहरी चिंता, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग – शशिप्रताप सिंह 

वाराणसी: नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने जनपद में लगातार हो रही हत्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और प्रशासन का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है।शशि प्रताप सिंह ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पिंडरा के भरथरा में मनीष सिंह की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई और अब पिंडरा के सिंधोरा बाजार के पास सारनाथ रुस्तमपुर निवासी 23 वर्षीय रोहित राजभर की हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों अपराधी पुलिस और शासन को ठेंगा दिखाकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं? मुख्य मांगें: हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी: रोहित राजभर के हत्यारों को जल्द पकड़कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। कानून व्यवस्था में सुधार: वाराणसी में बढ़ते ‘जंगलराज’ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाई जाए।मुआवजा और नौकरी: पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार रोहित राजभर के परिजनों को सरकारी मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। शशि प्रताप सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों के हौसले इसी तरह बढ़ते रहे और प्रशासन बेबस बना रहा, तो जनता का सरकार पर से भरोसा उठ जाएगा। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपराधियों में कानून का भय पैदा करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, रोहित राजभर के परिवार में एक नौकरी तथा मुवावजा दिया जाएं।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top