
वाराणसी। शिवपुर स्थित जमुना सेवा सदन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को ‘बाविशी नियो फर्टिलिटी’ के नए केंद्र का शुभारंभ अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि माननीय रविंद्र जायसवाल जी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार) ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।
इस विशेष अवसर पर संस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर और विश्व विख्यात आईवीएफ (IVF) स्पेशलिस्ट डॉ. हिमांशु बाविशी एवं डॉ. फाल्गुनी बाविशी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वाराणसी को मिली आधुनिक फर्टिलिटी सेवाओं की सौगात:
उद्घाटन के अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में काशी निरंतर प्रगति कर रही है। ‘बाविशी नियो फर्टिलिटी’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आने से पूर्वांचल के निःसंतान दंपत्तियों को अब विश्वस्तरीय आईवीएफ सुविधाएं अपने ही शहर में मिल सकेंगी। उन्होंने डॉ. पर्णिका अग्रवाल और बाविशी ग्रुप की पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशेषज्ञता और अत्याधुनिक तकनीक:
केंद्र की मुख्य परामर्शदाता डॉ. पर्णिका अग्रवाल (IVF स्पेशलिस्ट एवं गायनी लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य “खुशियों की गोद भराई” के मंत्र के साथ उन दंपत्तियों की मदद करना है जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यहाँ आधुनिक लैब और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपचार प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान जमुना सेवा सदन के निदेशक डॉ. अश्वनी टंडन, डॉ. स्मिता टंडन और डॉ. आकाश टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर शहर के प्रमुख चिकित्सक, समाजसेवी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सा क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की।