निःसंतान दंपत्तियों के लिए जगी नई उम्मीद।

वाराणसी। शिवपुर स्थित जमुना सेवा सदन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को ‘बाविशी नियो फर्टिलिटी’ के अत्याधुनिक केंद्र का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम में संस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर एवं विश्व प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु बाविशी और डॉ. फाल्गुनी बाविशी की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिन्होंने इस नई पहल को पूर्वांचल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि काशी चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है। ‘बाविशी नियो फर्टिलिटी’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आगमन से अब पूर्वांचल के निःसंतान दंपत्तियों को विश्वस्तरीय आईवीएफ सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी,जिससे उन्हें महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र की मुख्य परामर्शदाता डॉ. पर्णिका अग्रवाल (आईवीएफ स्पेशलिस्ट एवं गायनी लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य “खुशियों की गोद भराई” के संकल्प के साथ उन दंपत्तियों की सहायता करना है,जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां अत्याधुनिक लैब,नवीनतम तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के उपचार प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा,जिससे मरीजों को बेहतर और सफल परिणाम मिल सकें।कार्यक्रम के दौरान जमुना सेवा सदन के निदेशक डॉ. अश्वनी टंडन, डॉ. स्मिता टंडन एवं डॉ. आकाश टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक,समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।‘बाविशी नियो फर्टिलिटी’ का यह नया केंद्र न केवल चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में खुशियों की नई किरण भी लेकर आएगा।