वाराणसी में शुरू हुई फिल्म ‘छोटी चिड़िया’ की शूटिंग,नई सोच को देगी उड़ान

वाराणसी। मुंबई स्थित दिनेश पटेल फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘छोटी चिड़िया’ की शूटिंग आज वाराणसी के अनामी होटल में क्लैप-ऑफ के साथ भव्य रूप से शुरू हो गई। इस मौके पर फिल्म के सभी मुख्य कलाकार, तकनीशियन और प्रोडक्शन टीम के सदस्य मौजूद रहे। फिल्म की लेखिका रीता दास ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘छोटी चिड़िया’ एक अनोखे और संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है,जिसमें पुनर्जन्म से लेकर वर्तमान समय तक की घटनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में भक्ति ताम्बा,दिशान्त गुलिया,काशवी जुनेजा,हर्षित जैन,आरिशिता राज,बृजेश कुमार और नीलम नजर नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिनेश पटेल द्वारा किया जा रहा है, जबकि सह-निर्माता के रूप में रीता दास भी जुड़ी हैं। निर्देशन की कमान कृष राघव संभाल रहे हैं। लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल राजपूत और विशाल राजपूत कार्य कर रहे हैं। वहीं जनसंपर्क की जिम्मेदारी सुशीलजीत साहनी,सतरंगी मीडिया और पेज1 नेटवर्क निभा रहे हैं। निर्माता दिनेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘छोटी चिड़िया’ देखने के बाद दर्शकों की सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा वाराणसी और मुंबई में किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म के अधिकांश कलाकार वाराणसी से हैं, जबकि कुछ कलाकार मुंबई से जुड़े हुए हैं। फिल्म ‘छोटी चिड़िया’ के सितंबर माह में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है,जिससे दर्शकों को एक नई और सार्थक कहानी देखने को मिलेगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top