वाराणसी में सफाई कर्मचारियों की आवाज बुलंद मंत्रियों से वेतन बढ़ोतरी और कार्यालय आवंटन की मांग।

वाराणसी। नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा एवं वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आगमन पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया। प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने 431 संविदा सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन बढ़ोतरी,संगठन के लिए कार्यालय आवंटन न होने तथा नगर निगम प्रशासन की उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से रखा। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार भारती,प्रमुख महामंत्री रविंद्र कुमार मेहता सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में मंत्रियों का स्वागत करते हुए ज्ञापन सौंपा और विस्तार से वार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वेतन निर्धारण में अनियमितता,आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्त कर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही जैसी समस्याएं भी सामने रखी गईं। मंत्री ए. के. शर्मा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वाराणसी के सफाई कर्मचारियों को जल्द न्याय मिलेगा। यह मुलाकात सफाई कर्मचारियों के हक और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है,जिससे उनके भविष्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top