वाराणसी में होटल इंडस्ट्री को नई उड़ान प्रिंस डायमंड पैलेस मंडुवाडीह का भव्य शुभारंभ।

वाराणसी। धार्मिक और पर्यटन नगरी वाराणसी में होटल इंडस्ट्री को एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रिंस जायसवाल और पूजा जायसवाल द्वारा प्रिंस डायमंड पैलेस,मंडुवाडीह का भव्य शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नारद जी महाराज ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रिंस डायमंड होटल और प्रिंस डायमंड बुटीक होटल अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते ग्राहकों के बीच एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। इसी कड़ी में अब प्रिंस डायमंड पैलेस को और भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आतिथ्य सेवा के साथ शुरू किया गया है। नया होटल यात्रियों को किफायती और शानदार अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है,जहां 2500 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक के विभिन्न श्रेणी के कमरे उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मेहमानों के लिए ब्रेकफास्ट,पिक-ड्रॉप सुविधा और काशी दर्शन जैसी विशेष सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी,जिससे उनका प्रवास और अधिक सुखद और यादगार बन सके। प्रिंस जायसवाल और पूजा जायसवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य वाराणसी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं और आत्मीय आतिथ्य प्रदान करना है। “प्रिंस डायमंड पैलेस” इसी सोच का एक नया और मजबूत कदम है। वाराणसी में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए यह नया होटल निश्चित रूप से यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा और शहर की आतिथ्य परंपरा को और मजबूत करेगा।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top