वाराणसी शाखा द्वारा एक दिवसीय परीक्छण कार्यकर्म “समक्छ समीक्षा” (PEER REVIEWER) का आयोजन संपन्न।

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली द्वारा आयोजीत तथा वाराणसी शाखा द्वारा एक दिवसीय परीक्छण कार्यकर्म “समक्छ समीक्षा” (PEER REVIEWER) का आयोजन दिनाक 19.04.2026 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से होटल बालाजी पैलेस महमूरगंज वाराणसी में किया गया।

जिसका विषय : ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर PEER REVIEWER था

कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. वैभव मेहरोत्रा ने स्वागत भाषण द्वारा किया एवं अध्यक्षता शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए प्यारे कृष्णा अग्रवाल एवं शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए अलोक शिवाजी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन सीए शिवांगी रूंगटा और सीए स्वाति अग्रवाल ने किया।

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सीए हिमांशु अग्रवाल जी ने बताया की Peer Review मतलब “सहकर्मी समीक्षा”। उन्होंने बताया किन किन फर्मों को peer Review ऑडिट करवाना अनिवार्य है।

उन्होंने विस्तार से बताया कि किन फॉर्म में Peer Review ऑडिट के लिए अप्लाई किया जाएगा और क्या क्या सूचनाएं देनी होगी।

कार्यक्रम में द्वितीए सत्र में स्वागत भाषण सी ए विकास द्विवेदी ने दिया द्वितीय सत्र के वक्ता सीए रविंद्र कुमार गौर ने बताया की पूरी फर्म के नियम। जैसे लीडरशिप, स्टाफ ट्रेनिंग, एथिक्स, क्लाइंट चुनना। हर एक फाइल के नियम। जैसे ऑडिट प्लानिंग, सुपरविजन, पार्टनर रिव्यू, डॉक्यूमेंटेशन।फर्म ने इन दोनों की पॉलिसी बनाई, स्टाफ ने फॉलो किया, और प्रूफ फाइल में रखा।

उसी के उपरांत तीसरे सत्र के वक्ता सीए नकुल अरोरा ने बताया की कंप्लायंस के साथ एथिकल स्टैंडर्ड्स का मतलब है नैतिक मानकों का पालन करना।ये हर प्रोफेशनल -सीए डॉक्टर, वकील, टीचर – सब पर लागू होता है। काम में “क्या सही है, क्या गलत” ये तय करने वाले नियम।ICAI के हिसाब से 5 बुनियादी Ethical स्टैंडर्ड्स

1.Integrity – ईमानदारी

2.Objectivity – निष्पक्षता

3.Professional Competence पेशेवर योग्यता

4.Confidentiality – गोपनीयता

5.Professional Behavior पेशेवर व्यवहार

प्रथम सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय एवं द्वितीय सत्र के में शाखा कोषाध्यक्ष नमन कपूर ने किया

इस कार्यक्रम में शाखा कार्यकरणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह सीए शिशिर उपाध्याय, सीए सौरभ शर्मा, सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए सोम दत्त रघु, सीए कैलाश नाथ यादव, सीए कमलेश अग्रवाल, सलोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top