
विकासखंड दूबेपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ननौरा में विगत दिनों एक दुखद घटना में लक्ष्मी नारायण कश्यप के पुत्र स्वर्गीय सूरज कुमार को सांप के काटने से असामयिक निधन हो गया था। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही माननीय विधायक मोहम्मद ताहिर खान स्वयं शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उसी क्रम में आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को विधानसभा अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ यादव द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर हकीमुल्लाह (प्रधान), संत कुमार (बीडीसी), दीपक (प्रधान प्रतिनिधि), सनी यादव (युवा नेता), रामकुमार यादव, गयाप्रसाद यादव, ललित यादव, रघुनाथ यादव सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।