
सुलतानपुर।श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज परिसर में श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति वितरण योजना का आयोजन किया गया,जिसमें 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लगभग 30 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।संस्थान द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य समाज के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका सर्वोपरि धर्म है।शिक्षा ही व्यक्ति के विकास का मूल आधार है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करना चाहिए।कार्यक्रम में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह,प्रशासनिक अधिकारी डॉ.अतुल कुमार सिंह,श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य,प्रधानाचार्य,शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।