वीरा फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का वाराणसी दौरा,नजर एकता फाउंडेशन के कार्यों की सराहना।

वाराणसी। वीरा फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोनाक्षी एवं तुलिका मंगलवार को वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने नजर एकता फाउंडेशन की संस्था प्रमुख शबनम से मुलाकात कर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक के दौरान संस्था की टीम के साथ विस्तृत चर्चा हुई,जिसमें महिलाओं की आर्थिक,सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी जाना गया कि संस्था किस प्रकार जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। वीरा फाउंडेशन की टीम ने नजर एकता फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही भविष्य में सहयोग और संयुक्त प्रयासों की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। इसके पश्चात उदयपुर ग्राम पंचायत भवन में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर समाजसेवी,विवेकानंद सम्मान से सम्मानित उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ता प्रिंस चौबे,ग्राम प्रधान सुद्दु सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top