
आज दिनांक 17 मार्च को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में शासन द्वारा नामित सभासदो के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर अध्यक्ष द्वारा शासन द्वारा द्वारा नामित 10 पार्षदों का सम्मान माला एवं अंग वस्त्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नामित पार्षद समाज और संगठन के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पार्षदों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नामित पार्षद नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन कपूर द्वारा किया गया, जबकि अंत में अशोक पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले नामित पार्षदों में प्रमुख रूप से:
संजीव चौरसिया एडवोकेट कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरौत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यनारायण साहनी एवं सुधीर कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, मधुप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, प्रीति सिंह, गीता शास्त्री, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना,योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल तिवारी, पिंटू
जायसवाल,प्रमील पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।