
काशी विद्यापीठ के प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में होलीकोत्सव मनाया गया। ढोल और नगाड़े बजे। बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किये तत्पश्चात मिठाई और चॉकलेट भी बांटा गया। शिक्षकों और बच्चों ने आपस में एक दूसरे को रंग अबीर और गुलाल से सराबोर करते हुए उँच -नीच, छोटे -बड़े, जाति-पाँति के भेदभाव को दरकिनार कर आपस में एकता और प्रेम पूर्वक आपसी सद्भाव से रहने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमिताभ मिश्र ने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला यह पर्व अधर्म पर धर्म भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई होलिका दहन की विजय का प्रतीक है।
इस अवसर पर यदूरिमा यादव मनसा शर्मा बृजेश कुमार प्रेमनाथ मौर्य इत्यादि शिक्षक गण एवं प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे।