img 20250814 wa0005

शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन।

सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बेसिक शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी सौंपे जाने के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया।

\"\"

मंडल मंत्री अयोध्या एवं जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मिला और शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि ज्ञापन सौंपने से पहले शिक्षक तिकोना पार्क में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षकों की अधिक संख्या को देखते हुए डीएम ने संघ के चार पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, मंत्री डॉ. हृषिकेष भानु सिंह, प्रवक्ता निजाम खान और महिला प्रतिनिधि पूजा शर्मा मौजूद रहीं।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक कभी भी बेसिक शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। इससे शिक्षण कार्य बाधित होगा और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिला मंत्री डॉ. हृषिकेष भानु सिंह ने तत्काल शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। वहीं, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि बार-बार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है और विद्यार्थियों का नुकसान होता है।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉ. रीतेश सिंह, विनोद पाण्डेय, अब्दुल मजीद, संदीप शर्मा, हेमंत यादव, नरेंद्र पाण्डेय, मुजफ्फर कलीम खान, शिव नारायण वर्मा, धीरेंद्र राव, बिमलेश कुमार, अखिलेश सिंह, मैथिली शरण, विमल शुक्ला, विनय पाण्डे, रमन तिवारी, राजमणि यादव, राज कुमार यादव, असरार अहमद, अंजनी नंदन पाण्डेय समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

\"\"

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top