शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।  

चोलापुर-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में दिनांक 28/04/ 26 को नए सत्र आरंभ में विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें नए सदस्यों का चुनाव हुआ। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त छात्राओं का सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि एवं छात्राओं के अभिभावकों के द्वारा किया गया साथ ही विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों तथा कार्ययोजना की संक्षिप्त आख्या प्रधानाचार्या के द्वारा अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की गई। ग्राम प्रधान एवं एस.एम.डी.सी. सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन रंजना दूबे के द्वारा किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि प्रथम स्थान पर, दीपिका द्वितीय तथा मानसी तृतीय स्थान पर रही। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा में प्रीति पटेल एवं इशरत प्रथम स्थान, करिश्मा द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर रोशनी शर्मा तथा उन्नति तिवारी रहीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित सरिता, चंद्रिका, अंजू यादव, नंदिता यादव, आरती कुमारी, डॉ. रीता राय, रंजना दुबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे,अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना, अभिषेक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top