शिक्षा ही जीवन को सफल बनाने का सशक्त माध्यम।

वाराणसी। हरहुआ स्थित एस0आर0 प्लेटीनम इंग्लिश स्कूल में परिणाम वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. माया सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सफल बनाने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करें।समारोह के अंत में छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।डॉ0नैंसी ने छात्रों को मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया। ब्रिगेडियर दीपक, डॉ0 रवि शुक्ला ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयेंद्र नारायण सिंह निदेशक माँ शारदा महिला महाविद्यालय बाबतपुर ने की। सहायक निदेशक देवांश नारायण राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर0पी0 सिंह,जागृती सिंह,अखिलेश सिंह,प्रीति सिंह उपस्थित रहे।संचालन शिक्षिका मधु सिंह ने किया।

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top