शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा मदर्स डे पर 11 मातृशक्तियों का किया सम्मान।

वाराणसी। शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मदर्स डे के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 11 मई 2026 को शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आर्या मार्शलआर्ट क्लब में संपन्न हुआ, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की वरिष्ठ सलाहकार सरस्वती मिश्रा, सदस्य आरती जायसवाल, सत्या गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, लोकेश जायसवाल, शिवांगी श्रेष्ठ, हर्ष एवं अमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
ताइक्वांडो प्रशिक्षण का संचालन नेशनल प्लेयर एवं ब्लैक बेल्ट 2nd डॉन कोच सत्यजीत विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए कहा कि आत्मविश्वास और सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top