शोक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,दी श्रद्धांजलि

सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रवानिया पूरब में हाजी मकबूल के इंतकाल के बाद आयोजित मिट्टी कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद शामिल हुए।उन्होंने दिवंगत आत्मा को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इसके बाद शकील अहमद ग्राम सभा निगोलिया पहुंचे,जहां राधेश्याम यादव के पूज्य पिताजी के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर राज नारायण यादव, जिया-उर-रहमान, सलमान खान, यासर खान, रमेश प्रजापति और रमाशंकर विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top