श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी में दिनांक 20.02.2026 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रो श्रीमती शोभा प्रजापति ने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस यह सुनिश्चित करने के लिए हमें प्रेरित करता है कि समाज में किसी भी स्तर पर जाति धर्म वर्ग लिंग आदि आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव ना हो और सभी को समान अवसर एवं सम्मान मिलेl संपूर्ण विश्व में आज भी लिंग जाति प्रजाति वर्ग आदि आधारों पर हमें व्यापक भेदभाव देखने को मिलते हैं एक न्याय पूर्ण समाज की स्थापना के लिए आवश्यक है कि इस प्रकार के भेदभाव को समाप्त किया जाए। इसके लिए हमें खुद से ही शुरुआत करने की आवश्यकता है केवल नीति निर्माण हो जाने से समानता की स्थापना नहीं हो सकती। डॉ बंदनी ने कहा कि समाज में विभिन्न आधारों पर भेदभाव व्याप्त है और इसे समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया देते हुए कहा कि समाज में सभी को समानता और सम्मान देना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है जो एक स्वस्थ न्याय संगत और सुव्यवस्थित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया तथा काजल कविता मुस्कान एवं खुशी विश्वकर्मा ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रृंखला ने किया और कहा कि आज गरीबी बेरोजगारी लैंगिक असमानता और भेदभाव एक वैश्विक चुनौती है जो सामाजिक आर्थिक विकास मे बाधक है। हम इन्हें सामूहिक प्रयासों समावेशी नीतियों शिक्षा और समान अवसर प्रदान कर खत्म कर सकते हैं और यह एक सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है। धन्यवाद ज्ञापन बी.ए. की छात्रा सोनाली सेठ ने किया। कार्यक्रम में छात्राएं उपस्थित रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top