श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं साइबर अपराध पर कार्यशाला का आयोजन।

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 25.02.2026 को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कपिला योजना के अंतर्गत बौद्धिक संपदा अधिकार एवं साइबर अपराध पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एम.एम.जी.ई.आई.एस से कृति सिन्हा ने छात्राओं को बौद्धिक संपदा अधिकार के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही प्रधानमंत्री की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई। जिससे छात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में पता चल सके विशेषकर वे योजनाएं जो बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित हैं और साइबर अपराध से निपटने के लिए कारगर हैं। छात्राओं को यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में किस से मिलना है क्या करना है और किस प्रकार से अपनी बौद्धिक संपदा की रक्षा करनी है। एमएमजीईआईएस से ही आयुष्मान सिंह और यज्ञेश ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे वे पेटेंट ले सकते हैं और बौद्धिक संपदा अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।कार्यक्रम के संयोजक राजनितिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो आकाश ने कहा कि किसी भी चीज को पेटेंट कराना ट्रेडमार्क लेना या कॉपीराइट करवाना सभी बौद्धिक संपदा अधिकार के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी बौद्धिक संपदा की रक्षा नहीं करेंगे तो कोई और इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। धन्यवाद ज्ञापन मीनाक्षी मधुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉ नंदिनी पटेल डॉ श्रृंखला सिंह श्रीमती शोभा प्रजापति डॉ शुभा सक्सेना डॉ धनंजय सहाय डॉ ऋषि त्रिपाठी डॉ भावना शर्मा डॉ अंजू अग्रवाल डॉ आभा श्रीवास्तव डॉ स्वाति डॉ शालिनी श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा त्रिपाठी इत्यादि अनेक शिक्षकगण कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रही उपस्थित रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top