श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में युवा उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 25.03.2026 को प्लेसमेंट सेल के द्वारा युवा उद्यमिता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया I इस कार्यशाला में आविष्कार फाउंडेशन के सिद्धांत राज, सीनियर मैनेजर वाराणसी, ने कहा की अविष्कार फाउंडेशन 2020 से भारत में शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका सृजन और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए काम कर रहा है यह संस्था बेरोजगार और हाशिए पर रहने वाले युवाओं के बीच उद्यमशीलता की भावना को जागृत कर रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं अपना बिजनेस प्लान बनाती है और उनका चयन यदि राज्य स्तर पर होता है तो आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात छात्राएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर पाए। अविष्कार फाउंडेशन की मानसी राज, फील्ड ऑफिसर ,ने छात्राओं को किसी भी रोजगार को शुरू करने के लिए क्या करना आवश्यक है इसके बारे मे पूरी जानकारी प्रदान की और उन्हें बिजनेस प्लान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया Iकार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. सोनम चौधरी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ वंदना उपाध्याय. डॉ बंदनी,डॉ श्रृंखला, डॉ नंदिनी पटेल, डॉ मेनका सिंह डॉ विभा अग्रवाल उपस्थित रहीं। वाणिज्य ,कला एवं विज्ञान की छात्राएं इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुई।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top