वर वधु को मिला उपहार एमएलसी प्रतिनिधि में दिया आशीर्वाद।

वाराणसी। श्री मार्कण्डेय महादेव बाबा धाम कैथी बारी के0 वी0 संस्थान के प्रागंण में वार्षिक उत्सव के तहत शुक्रवार को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक सहयोग और समरसता का प्रतीक हैं। जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।
सभी वैवाहिक रस्में आयोजक पुजारी उमेश गिरी के निर्देशन में संपन्न कराई गईं। आयोजन समिति में संयोजक पंकज गिरी संरक्षक विनोद नाथ यति कन्यादान अध्यक्ष गौरव गिरी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू उपहार भेंट किए गए। इनमें मंगलसूत्र नथिया बेड सिंगारदान आलमारी कूलर पंखा सीलिंग पंखा सहित तमाम गृहस्थी के प्रमुख सामान शामिल रहे।
समारोह में पंडित रंजन उपाध्याय अनिल गिरी चंदन गिरी सुभाष यादव रामराज यादव विराट गिरी मनोज गिरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
