संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश,समानता मानवता अपनाने का आह्वान

संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश,समानता मानवता अपनाने का आह्वान।इसौली विधानसभा क्षेत्र के सेन्दुरी अलीगंज में संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह शामिल हुए।शिवकुमार सिंह ने संत रविदास जी के विचारों समानता,प्रेम और मानवता को समाज में लागू करने की अपील की।उन्होंने ऊंच-नीच और भेदभाव समाप्त कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि संत रविदास का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाला है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राज नारायण यादव,गफ़्फ़ार ख़ान,रियाज अहमद,जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव,अशरफ ख़ान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले पूर्व प्रधान अनिल कुमार बौध की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top