संदिग्ध हालात में पशुशाला में लगी आग,दो भैंस झुलसीं

संदिग्ध हालात में पशुशाला में लगी आग,दो भैंस झुलसीं। देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज पुलिस चौकी अंतर्गत पूरनपुर गांव में शनिवार करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो भैंस झुलस गईं और पशुशाला में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया,जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना में पशु मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top