
पुलिस अधीक्षक चारू निगम में कानून व्यवस्था को लेकर दिया संदेश
जिला अधिकारी कुमार हर्ष मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों की मौजूदगी में जयसिंहपुर तहसील में सुनी समस्याएं
अफसरो ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर लिया संज्ञान
राजस्व व पुलिस महकमें की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों के निस्तारण के जारी हुए आदेश
उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी व तहसीलदार देवानंद तिवारी ने सुनी जन समस्याएं
संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं के दौरान आए मुख्य निर्देश. ..
1 संयुक्त टीम द्वारा हो निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा।
2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
टीम जनमंच यूपी
सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े।