संस्थापक बाबू बालेश्वर दास की 39वीं पुण्यतिथि पर जुटे ग्रामीण पत्रकार।

चोलापुर के इमलिया गांव में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,याद किया गया योगदान पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की एकजुटता पर दिया गया बल

​वाराणसी (चोलापुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर दास की 39वीं पुण्यतिथि सदर तहसील के चोलापुर थाना अंतर्गत इमलिया गांव में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने की। ​समारोह की शुरुआत में उपस्थित पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर दास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में बाबू जी की जीवनी और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ​सभा को संबोधित करते हुए सदर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बाबू बालेश्वर दास ने ग्रामीण अंचलों में काम करने वाले पत्रकारों को पहचान दिलाने और उन्हें एक मंच पर संगठित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ी। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई दिशा मिल रही है। ​इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी बाबू जी के सिद्धांतों को याद करते हुए पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,उपाध्यक्ष राम दुलार यादव,महामंत्री अतुल राय,प्रचार मंत्री नित्यानंद चौबे,अमित कुमार वर्मा,अमित श्रीवास्तव,विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्यारे लाल यादव,महेश यादव और प्रेम सिंह सहित सदर तहसील संगठन के तमाम पत्रकार साथी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top