
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक सत्तर अलियाबाद गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित पांचो पीर बाबा वॉलीबॉल टूर्नामेंट में इलाहाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह व समाजसेवी असगर रजा ने फीता काटकर किया। आयोजन महफूज खान और आसिफ अली की ओर से किया गया।टूर्नामेंट में मुरादाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, जौनपुर और रायबरेली सहित विभिन्न जनपदों की करीब एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया।फाइनल मुकाबला लखनऊ और इलाहाबाद के बीच खेला गया। तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में इलाहाबाद ने 2-1 से लखनऊ को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।समापन समारोह में प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर उर्फ बब्बू व प्रधान मोइनुद्दीन ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी, नौशाद अली, फईम सिद्दीकी, मजिद खान, एहसान सिद्दीकी, डॉ. जसीम खान, राजिक,प्रधान मोहम्मद रिजवान,डॉ उमर खान, डॉ कमर खान, अफाक हुसैन, कोच नूर अली, मोहम्मद मोईद, मास्टर इनाम अली समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।