img 20250808 wa0007

सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राज बाबू ने किया भूमि पूजन

13.27 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रांसपोर्टनगर में वीआईपी गेस्ट हाउस, दिसंबर 2026 तक होगा निर्माण कार्य पूरा

 

जिलाधिकारी कुमार हर्ष और सीडीओ अंकुर कौशिक की निगरानी में हुआ भूमि पूजन, दोनों विधायकों की रही उपस्थिति

\"\"

सुल्तानपुर | जनपद सुल्तानपुर के लिए एक बड़ी सौगात की शुरुआत हो चुकी है। शहर के पयागीपुर चौराहे के पास स्थित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के समीप एक भव्य वीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस आधुनिक और सुविधायुक्त गेस्ट हाउस का निर्माण ₹13 करोड़ 27 लाख की लागत से किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण लगभग 21,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर विधायक विनोद सिंह एवं सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से रहे उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की, जबकि प्रमुख भूमिका मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकुर कौशिक द्वारा निभाई गई। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की रूपरेखा साझा की लोक निर्माण विभाग, अयोध्या के निर्माण खंड-2 को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम और सीडीओ ने निर्माण एजेंसी को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए

 

*शहर को मिलेगा एक नया चेहरा*

 

यह वीआईपी गेस्ट हाउस प्रशासनिक व सरकारी कार्यों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों के आवासीय उपयोग में भी लाया जाएगा। इससे जिले की प्रशासनिक संरचना को मजबूती मिलेगी और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई पहचान भी प्राप्त होगी।

क्या बोले जनप्रतिनिधि?

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top