सपा कार्यालय अर्दली बाजार में बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनायी गयी।

वाराणसी 13 मार्च। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया जी की जयंती मनायी गई। उपस्थित सपाजनो द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया जी ने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिये विपरीत हालातों में भी संघर्ष किया। उन्हें निर्धनों को मुफ्त कानूनी सहायता दिलाने के प्रयासों के लिए लोक अदालत का जनक माना जाता है। उनके प्रयासों से ही संविधान में अनुच्छेद 39A जोड़ा गया था। राष्ट्रीय स्तर पर तमाम जरूरतमंद गरीबों, दलितों ,शोषित समस्त पिछड़े वर्गों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनैतिक रूप से जागरूक करने का कार्य किया। 1929 में शिव दयाल चौरसिया जी ने बैकवर्ड क्लासेस लीग की स्थापना की। उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री हीरू यादव, डॉ० आनंद प्रकाश तिवारी, आनंद चौरसिया, रामकुमार यादव, योगेश सिंह, सतीश यादव, राजेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह पटेल, धर्मवीर पटेल, विजय यादव विज्जु, संतोष चौरसिया, अयाज खान, सुभाष यादव, रविशंकर, व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।
संतोष यादव बबलू एडवोकेटप्रवक्ता
मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top