सपा कार्यालय अर्दली बाजार में सम्राट अशोक मौर्य जी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।

वाराणसी 26 मार्च। आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में सम्राट अशोक मौर्य जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि अशोक मौर्य जी ने समाज में धर्मनिरपेक्षता, न्याय और अहिंसा का संदेश फैलाया। सम्राट अशोक ने देश का राजनीतिक एकीकरण किया। उन्होंने इसे एक धर्म, एक भाषा और व्यावहारिक रूप से ब्राह्मी नामक एक लिपि से बांध दिया।सम्राट अशोक ने लोगों को जियो और जीने दो की शिक्षा दी। उन्होंने जानवरों के प्रति दया पर जोर दिया। उनकी शिक्षाएं परिवार, संस्था और मौजूदा सामाजिक वर्गों को मजबूत करने के लिए थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री दीपचंद गुप्ता, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव, विद्या भारती, हीरू यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, सुरेश पाल, शिवप्रसाद गौतम, धर्मवीर पटेल, विजय यादव विज्जु, विनोद पटेल, सुभाष यादव, अयाज खान व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

संतोष यादव बबलू एडवोकेट

प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी वाराणसी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top