सपा कार्यालय अर्दली बाजार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर सपाजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित।

वाराणसी 14 अप्रैल आज समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के अग्रदूत “भारत रत्न” बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जयंती पर सपाजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताये गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिले के सभी विधानसभाओं के प्रत्येक सेक्टर में भी बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान में अमीर, गरीब, छोटे, बड़े सभी के लिए एक वोट का प्राविधान किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन अछूतों, महिलाओं और मजदूरों की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर को समानता और न्याय का प्रतीक माना जाता है। उनका कहना था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। समय आने पर भूखे रहो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। उन्होंने कहा है कि शिक्षा बााघिन का वह दूध है जो उसे पिएगा वह बाघ की तरह गुर्राएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू” एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, आनंद मौर्या, डॉ. रामबालक पटेल, हीरालाल मौर्या, भीष्म नारायण सिंह, उमेश प्रधान, पूजा यादव, गोविंद पटेल, विधा भारती, हीरू यादव, अखिलेश यादव, पंधारी सिंह एडवोकेट, मोतीलाल, गोपाल पाण्डेय, पुत्तूल यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, रामकुमार यादव, सदानंद कन्नौजिया, शंभू यादव, चंद्रशेखर सिंह, जयसिंह यादव, काली प्रसाद गोंड, राजेंद्र प्रसाद, शिवप्रसाद गौतम, सतेन्द्र यादव, करीमुल्ला अंसारी, लवकुश पगड़ी, रामसिंह भारद्वाज, संजय पहलवान, सुरेश पासी, धर्मवीर पटेल, सुशील विश्वकर्मा, बाबूलाल सेठ, विनोद सिंह पटेल, अमरनाथ यादव, सुशील गोंड, आशीष यादव, धनंजय साहनी, दिनेश चौधरी, अरविंद कुमार, विजय शंकर व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top